Delhi Election Results 2025 LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। मतगणना की शुरूआत में सबसे पहले बैलेट पेपरों की गिनती की जा रही है। ताजा रूझानों में बीजेपी 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी जादुई आंकड़ा छूती नजर आ रही है। तो वही आप पार्टी 19 सीटों पर आगे है। इसके अलावा कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।
कौन आगे, कौन पीछे
ताजा रूझानों में आप के कई दिग्गज नेता पीछे चल रहे है। भाजपा के प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी आगे चल रहे है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से पीछे चल रहे है। सीएम आतिशी पीछे चल रही है। पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी पीछे चल रहे है। शाहदरा सीट से भाजपा के संजय गोयल आगे हैं। बीजेपी के मनोज जिंदल और नारायण दत्त शर्मा आगे चल रहे हैं। आप के संजय झा आगे चल रहे है। ओखला सीट से भाजपा के मनीष चौधरी आगे चल रहे है। आप के सुरेंद्र पाल आगे, बीजेपी के ओमप्रकाश शर्मा आगे, बीजेपी के सतीश उपाध्याय आगे, बाबरपुर से गोपाल राय आगे, चांदनी चौक से भाजपा के सतीश जैन आगे, ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज आगे चल रहे है। ओखला से अमानतुल्लाह खान आगे, करावल नगर से कपिल मिश्रा आगे, सुल्तानपुर माजरा से मुकेश अहलावत आगे, मोतीनगर से बीजेपी के हरीश खुराना आगे चल रहे है।
देखे ताजा रूझान
रिठाला से भाजपा के कुलवंत राणा आगे चल रहे है।
बल्लीमारान से आप के इमरान हुसैन आगे चल रहे है।
ओखला से भाजपा के मनीष चौधरी आगे चल रहे है।
करावल नगर से भाजपा के कपिल शर्मा आगे चल रहे है।
बिजवासन से भाजपा के कैलाश गहलोत आगे चल रहे है।
बदरपुर से भाजपा के नारायण दत्त शर्मा आगे चल रहे है।
रोहिणी विधानसभा सीट से भाजपा के बिजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे है।
चांदनी चौक विधानसभा सीट से भाजपा के सतीश जैन से आगे चल रहे है।
दिल्ली कैंट सीट से भुवन तंवर आगे चल रहे है।
पीछले चुनाव परिणाम
आपको बता दें कि दिल्ली के पिछले साल 2020 में हुए विधानसभा चुनावों में आप ने 70 सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बीजेपी को सिर्फ 8 सीटें ही मिली थी। इससे पहले साल 2015 के चुनाव में आप को 67 और बीजेपी को 3 सीटें मिली थी। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।
699 उम्मीदवार मैदान में
यह भी बता दें कि इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा सीटों पर 699 उम्मीदवारों मैदान में डटे हुए है। दिल्ली में 1,55,24,858 कुल मतदाता हैं, जिनमें से 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिलाएं और 1,261 तृतीय लिंग मतदाता है।