दिल्ली में इन दिनों स्टार्स की महफिल सजी हुई है। दरअसल राजधानी में लैक्मे फैशन वीक चल रहा है, इस पर सबकी निगाहें हैं। सजे-धजे लिबास और खूबसूरत रैंप वॉक करते हुए कई हसीनाओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं इन्हीं में से एक हैं शनाया कपूर जो इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म के कारण भी सुर्खियों में है।
अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया सोशल मीडिया पर भी खासा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वो अपने डांस वीडियो, हॉट बिकिनी फोटोज को लेकर अपने फैंस का दिल धड़काती रहती है। लेकिन वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
दरअसल शनाया बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं, वो निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत बन रही फिल्म बेधड़क में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं उन्हें बीते दिन लैक्मे फैशन वीक में रैप वॉक करते देखा गया था। इसमें वो सेलिब्रिटी-पसंदीदा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन डिफ्यूज के लिए शॉ-स्टॉपर बनीं। उन्होंने बेहद चमकीला ड्रेस पहना था जो वाकई बेहद शानदार था। लेकिन शनाया ने अपना डेब्यू रैप वॉक क्या किया कि ट्रोलर्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। वो अपने ड्रेस के कारण नहीं बल्कि अपने रैंप वॉक के कारण ट्रोल होने लगी।
लोगों ने उनके रैंप वॉक को ‘बत्तख की चाल’ बता दिया। वो रैंप पर अजीब वॉक कर रही थीं। इस दौरान उनके रैंप वॉक करने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस कार्यक्रम में शनाया के अलावा जाह्नवी कपूर और अजय देवगन की बेटी न्यासा समेत कई स्टार किड्स ने भाग लिया था।