शहडोल : मध्य प्रदेश के शहडोल से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने की वजह से बाइक सवार परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। तो वही हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई। जिनके शवों को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र की घटना
जानकारी के अनुसार यह घटना शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के सेझहरी मोड़ के पास की है। जहां बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसकी वजह से दो बच्चों की मौत हो गई। वही माता पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे का जायजा लिया।
जांच में जुटी पुलिस
मामले में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृत बच्चों और घायलों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद से वाहन चालक मौके से फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। मृतकों में एक बेटी और एक बेटा शामिल है। जिनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।