बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोंडा-बहराइच रोड पर शिवदहा मोड़ के पास जायरीनों से भरी वैन को अज्ञात वाहन ने आज सुबह टक्कर मार दिया। जिसके बाद वाहन के अनियंत्रित होकर पलट गया।
आपक बता दें कि इसके बाद घटना स्थल पर ही छह जायरीनों ने दम तोड़ दिया। जबकि, घायल 10 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जिनमें से तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जियारत से लौट रहे श्रद्धालुओं की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। पयागपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि अम्बेडकरनगर के किछौछा में श्रद्धालु जियारत करने गए थे।
श्रद्धालु जियारत करके लखीमपुर लौट रहे थे। इसी दौरन शिवदहा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने वैन को जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। घायलों को इलाज के लिए बहराइच के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।