02 May 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
मेष
आज आप बहुत अधिक भावुक रहेंगे। प्रॉपर्टी के काम में आज हाथ ना डालें। आज सभी यात्राओं को टाल दें।
वृषभ
आज अच्छे अवसर आपके हाथों से निकल जाएंगे। साथ ही आपका अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। ददिहाल से शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन
आज आपको आर्थिक लाभ होगा, विदेश से शुभ समाचार मिलने के पूरे आसार हैं। भाई-बहनों से आपको लाभ मिलेगा। आपके विदेश जाने की संभावना बन रही है।जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
कर्क
आज आपके खर्चे बढ़ने के आसार बन रहे हैं। घर में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। संयम रखें और धैर्य से काम लें, वरना मानहानि के योग हैं। सेहत में गिरावट हो सकती है।
सिंह
रूके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही नए काम भी शुरू होंगे। रूका हुआ धन मिल सकता है। नौकरी में तरक्की हो सकती है। सेहत में सुधार होगा।
कन्या
किसी कार्य को पूरा करने के लिए अनैतिक रास्ता अपना सकते हैं, जो आपको मुसीबत में डाल सकता है। साथ ही आज आपको गुस्सा भी आ सकता है। जिस कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
तुला
आज आपको व्यवसाय से मुनाफा होगा, अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आज कुछ अच्छे शेयर जरुर लें, किस्मत आज आपके साथ है। शुभ समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक
आज बच्चों से मतभेद हो सकता है। दोपहर के बाद कार्यस्थल पर परेशानी बढ़ सकती है। अहंकार का त्याग करें और कारोबार पर पूरा ध्यान दें।
धनु
कानूनी मामलों से दूरी बनाएं, वरना नुकसान हो सकता है। सोच विचार कर फैसले लें। सभी प्रकार के विवादों से दूर रहें। वाणी पर संयम बनाएं।
मकर
किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। उदर रोग से परेशान रहेंगे।
कुंभ
आज आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही शुभ दिन है। आमदनी बढ़ने के योग हैं और कारोबार में वृद्धि की प्रबल संभावना है। आज लोग आपको मान-सम्मान देंगे।
मीन
आज वैसे तो नया काम करने के लिए शुभ दिन है, लेकिन दुविधा वाली स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक एकता बढ़ेगी।