10 May 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
मेष
आपके विरोधी आज नुकसान पहुंचा सकते हैैं, इसीलिए कोई नया और शुभ काम ना करें। कोई करीबी गुस्सा हो सकता है। फिजूलखर्ची बढ़ने की भी संभावना है।
वृषभ
आज कार्यक्षेत्र में स्थिति बढ़िया रहेगी, अड़चनों के बाद भी धन लाभ होगा। आर्थिक योजनाएं पररवान चढ़ेंगी। अपनों का साथ मिलेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
मिथुन
पुराना और अटका हुआ काम आज पूरा होगा। बिजनेस और नौकरी के सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। महिलाओं को मायके से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कर्क
आज आपको पैतृक संपत्ति से लाभ तो मिलेगा, लेकिन आपका खर्च भी बढ़ेगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन बिलकुल अशुभ है। सतर्कता बरतें।
सिंह
वाणी पर काबू रखें, अगर आज कुछ गलत बोला तो सम्मान को हानि होगी। विद्यार्थी अध्ययन पर ध्यान दें। नेत्र विकार हो सकता है।
कन्या
किसी करीबी से मुलाकात होगी जो सुख का अनुभव कराएगी। पार्टनर के कुछ राज पता चलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। रूका हुआ धन मिलेगा।
तुला
बिजनेस-नौकरी और घर समेत सभी जगह आज आपको सम्मान मिलेगा।। दोपहर के बाद सेहत खराब हो सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
वृश्चिक
आज आपका चित्त स्थिर नहीं रहेगा। कुछ लोग आपको प्रभावित कर सकते हैं। धर्मकर्म में रूचि बढ़ेगी। पौष्टिक आहार का सेवन करें।
धनु
आज आपको मनोरंजन की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी से रिश्ते सुधरेंगे। कारोबारियों को लाभ मिलेगा।
मकर
आर्थिक क्षेत्र में ध्यान से कदम रखें, वरना धन हानि हो सकती है। अपशब्दों का प्रयोग ना करें और अपनी छवि का ध्यान रखें।
कुंभ
नए काम के लिए दिन बहुत शुभ है। बिजनेस से लाभ होने की उम्मीद है। जीवनसाथी से पुराना विवाद दूर होगा और दोनों एक-दूसरे के नजदीक आएंगे, जिससे आपको बहुत सकून मिलेगा।
मीन
आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा, कारोबारी लोग अपने कारोबार में बिजी रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। काम की तारीफ होगी।