08 May 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
मेष
आज हर जगह आपके काम की सराहना होगी। प्रमोशन का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पार्टनर से विवाद हो सकता है।
वृषभ
नयी आर्थिक योजनाएं बनेंगी, जिससे आने वाले समय में अपार धनलाभ होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के संग अच्छा समय बिताएंगे। सेहत सुधरेगी।
मिथुन
अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाह रहे हैं तो आज का दिन बहुत शुभ है। सभी काम पूरे होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी करीबी दोस्त से लाभ होगा।
कर्क
कारोबार के लिए आज यात्रा जरुर करें, दिन शुभ है। रूके हुए पैसे मिल सकते हैं। तरक्की का अच्छा योग है। दोस्तों से सुखद मुलाकात होगी। रंजिशें दूर होंगी।
सिंह
आज आपके घर में क्लेश हो सकता है। लापरवाही ना करें। जमीन के कागज संभालकर रखें। सेहत का ख्याल रखें।
कन्या
आज आपके भाग्य वृद्धि के योग हैं। लेकिन सभी काम सोच-विचार कर ही करें। आज अपार लाभ मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
तुला
अनावश्यक खर्चा में वृद्धि होगी। आंखों से संबंधित रोग हो सकता है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। दोपहर के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
वृश्चिक
आज धन लाभ से अधिक पैसा खर्च होगा, लेकिन पूंजी ध्यान से लगाएं। लोग आपको सपोर्ट करेंगे।
धनु
विदेश जाने का सपना पूरा होगाा। कारोबारी लोगों को बहुत धनलाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें।
मकर
कारोबार में सफलता मिलेगी और आपकी आमदनी बढ़ेगी। घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। पूरा दिन मस्ती में व्यतीत होगा।
कुंभ
आज का दिन भावुकता में व्यतीत होगा। माता की सेहत खराब हो सकती है। बच्चों में घुलमिलकर रहें। किसी तरह का विवाद ना करें।
मीन
आज बहुत सोच-समझकर बोलें, वरना तकरार हो सकती है। दोपहर के बाद कहीं की यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी प्रियजन से उपहार मिलेगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। INH24x7 इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)