इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ 20 साल के युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे सड़क पर अकेले घूम रही महिला से बात करने के बहाने युवक उसके पास गया और फिर सुनसान जगहे पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान जब लोगों ने महिला को नग्न हालत में सड़कों पर घूमते देखा तो तुरंत पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अपने साथ अस्पताल लेकर गई और मेडिकल करवाया। जहां पर महिला के साथ रेप की पुष्टि हुई।
आरोपी गिरफ्तार
यह पूरी घटना जनता कॉलोनी, काली मस्जिद के पीछे स्थित गार्डन के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। जिससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पहचान पुलिस ने सोनू सोनी सागर निवासी के रूप में की है। जो की हम्माली का काम करता है। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म काबुल कर लिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है। रेप की इस दिल दहलाने वाली घटना सामने आने के बाद से यह साफ़ हो गया है कि मध्य प्रदेश महिलाओं के लिए असुरक्षित हो गया है।