रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर आ रहीं हैं, करीब 1 घंटे 55 मिनट का प्रवास होगा. राष्ट्रपति मुर्मू का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय हो गया है. सुबह 10.35 बजे राष्ट्रपति माना विमानतल पहुंचेगी, 10.45 बजे माना विमानतल से छग विधानसभा भवन के लिए रवाना होंगी.
विधानसभा में विधायकों को करेंगी संबोधित:
महामहिम 11.05 बजे विधानसभा पहुंचेगी, विधानसभा में राष्ट्रपति का स्वागत होगा. इसके पश्चात राष्ट्रपति विधानसभा में ही 11.15 से 12.00 बजे तक वृक्षारोपण , विधायकों के साथ ग्रुप फोटो और विधायकों को संबोधित करेंगी. छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति के संबोधन का कार्यक्रम है. कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति विधानसभा से माना विमानतल रवाना होंगी. दोपहर साढ़े बारह बजे विमानतल से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेगी.
रायपुर आईजी के नेतृत्व में टीम :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा के लिए रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा को संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी बनाया गया है। रायपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह उन्हें सहयोग करेंगे।डीआईजी संतोष सिंह विमानतल की व्यवस्था संभालेंगे। सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी सहायतार्थ अमरेश मिश्रा,पुलिस महानिरीक्षक होंगे।
सुरक्षा में तैनात रहेंगे ये अधिकारी :
अन्य अधिकारियों में डॉ० लाल उमेद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर, छ्सबल बालोद, मेघा टेम्मुरकर, सेनानी 3 री वाहिनी, संतोष सिड डीआईजी, सूरज सिंह परिहार, सेनानी, 14वीं वाहिनी, मलेश्वर, विशेलाल साहू सहायक सेनानी, वही आईपी सुरक्षा वाहिनी, माना, सचिन्द्र चोबे, पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मेनपाट, सरगुजा, प्रशांत कतलम, सेनानी, 10वीं वाहिनी, छसबल सूरजपुर, धनेन्द्र घुच, उप पुलिस अधीक्षक, महासमुंद, संजय साहू, उप पुलिस अर्धक्षक, मुंगेली, सतोष जैन, उप पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर, जेआर ठाकुर, सेवावी. 22वीं वाहिनी, छबल कांकेर, प्रज्ञा मेश्राम उप सेनानी, वीं वाहिनी, सबल मिलाई, विजय तिर्का, सहायक सेनानी, उरी वाहिनी, सबल अमलेश्वर, लक्ष्य शर्मा, सेनानी, 5वीं वाहिनी, छसबलजगदलपुर, गोपीचंद मेश्राम, उप सेनानी, 12वीं वाहिनी उसवल रामानुजगंज,मीता पवार, उप सेनानी वीं वाहिनी, सबल मिलाई, लोकेश्वर शांडिल्य,सहायक सेनानी 12वीं वाहिनी, रामानुजमाज, संतोष झारिया, सहायक सेनानी,एपीटीएस बोरगांव, सुदर्शन बड़ा, सहायक सेनानी 19वीं वाहिनी, उत्सबलजगदलपुर, विनोद मिंज, उप पुलिस अधीक्षक अजाक दुर्ग, अरविंद कुमार खलखो, उप पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, मीरा अग्रवाल, सहायक सेनानी, उरी वाहिनी छसबल अमलेश्वर देवकांत वर्मा, सहायक सेनानी, 21वी वाहिनी, सबल बालोद शामिल हैं।