भोपाल : राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू और पीएम मोदी जल्दी ही छतरपुर का दौरा करने जा रहे है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। पीएम मोदी का आगमन जहां 23 फ़रवरी को होने जा रहा है। तो वही राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू 26 फ़रवरी को बागेश्वर धाम पहुंचेंगी और विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगी। जिसको लेकर चपे चपे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है।
पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने राष्ट्रपति को भेजा न्योता
बता दें कि बागेश्वर धाम में 26 फ़रवरी को 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह होने जा रहा है। जिसमे शामिल होने के लिए पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खास न्योता भेजा है। विवाह को लेकर बागेश्वर धाम में तैयारियां शुरू कर दी गई है। तो वही vip मोमेंट को देखते हुए सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
251 जोड़ों की होगी शादी
हर साल बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है। इस बार भी महाशिवरात्रि के पर्व पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। जिसका पूरा खर्चा बागेश्वर धाम सरकार उठाएगी। इतना ही नहीं शादी के इस शुभ अवसर पर धीरेंद्र शास्त्री सभी बेटियों को LED TV, फ्रिज, अलमारी, बर्तन, गैस-चूल्हा आदि भेट करेंगे।
धीरेंद्र शास्त्री उठाएंगे शादी का पूरा खर्चा
251 जोड़ों की शादी के लिए बागेश्वर धाम में भव्य तैयारियां की जा रही है। साथ ही मंडप सजाना भी शुरू कर दिया गया है। धीरेंद्र शास्त्री ही शादी का पूरा खर्चा खुद उठाते है और मेहमानों के रहने खाने का प्रबंध भी स्वयं देखते है। संभावना जताई जा रही है कि इस सामूहिक विवाह में हर साल की तरह लाखों लोग शामिल होंगे।