Bageshwar Dham Draupadi Murmu : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छतरपुर के बागेश्वर धाम पहुंच चुकी है। वे दिल्ली से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंची जहां से वे बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुई। खजुराहों में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम मोहन यादव और पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया।
251 कन्याओं को देंगी आशीर्वाद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंची है। मुर्मू यहां 251 बेटियों को आशीर्वाद देंगी। विवाह सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा सिंगर सोनू निगम, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा, आरपी सिंह और अभिनेता पुनीत वशिष्ठ भी पहुंचे।
ये संत भी मौजूद
बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में फिल्मी हस्तियों के अलावा जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज, मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास महाराज, स्वामी किशोरदाज महाराज, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, चिदानंद स्वामी महाराज, बालक योगेश्वरदास महाराज, राम दिनेश आचार्य महाराज समेत कई साधु संत 251 कन्याओं को अशीर्वाद देंगे।
251 मंडप और घोड़े
सामूहिक विवाह सम्मेलन में 251 मंडप तैयार किए गए है। तो वही दूल्हों के लिए 251 घोड़े बुलाए गए है। बागेश्वर धाम में ऐसा पहली बार होगा जब 251 घोड़ों पर बारात निकलेगी। बारत बालाजी मंदिर से उठेगी जो पंडाल में पहुंचेगी। इस दौरान दुल्हा दुल्हन को उपहार के रूप में 1 लाख रूपये किमत का सामान दिया जाएगा। सम्मले से पहले समिति द्वारा दुल्हान को लेहंगा और दुल्हे को शेरवानी दी जा चुकी है। आयोजन के दौरान एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।