Prayagraj Traffic Update : अगर आप मध्यप्रदेश के रहने वाले है और प्रयागराज महाकुंभ में डूबकी लगाने की सोच रहे है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। यूपी और मध्यप्रदेश से प्रयागराज जाने वाले रास्तों पर करीब 10 से 15 किमी तक का जाम लगा हुआ है। जाम इतना बड़ा है कि इसे दुनिया का सबसे बड़ा जाम बताया जा रहा है। लोग इसे महाजाम भी बोल रहे है।
जानकारी के अनुसार प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी के लिए रोजाना करोड़ों लोग पहुंच रहे है। जिसके चलते प्रयागराज से पहले सड़कों पर कई किलोमीटर दूर जाम लगा हुआ है। यूपी ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश की सड़कों पर भी जाम के हालत बन गए है। महाकुंभ में रोजाना करीब 10 हजार वाहन पहुंच रहे है। रीवा से प्रयागराज मार्ग पर महाजाम जैसे हालात बने हुए है। कई तीर्थयात्री कई घंटों से जाम में फंसे हुए है।
पुलिस को छूट रहा पसीना!
रीवा से प्रयागराज जाने वाले रास्ते पर जाम के चलते एमपी और यूपी पुलिस ने मोर्चा खोल रखा हुआ है। जाम खत्म करने में पुलिस के पसीने छूट रहे है। फिलहाल वाहनों को धीरे धीरे छोड़ा जा रहा है। आने और जाने वाले दोनों रास्तों पर जाम लगा हुआ है। महाजाम को देखते हुए सीएम मोहन यादव ने प्रशासन को तीर्थयात्रियों के लिए भोजन, पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।
कटनी-जबलपुर में महाजाम
रीवा ही नहीं बल्कि एमपी के कटनी और जबलपुर के रास्ते वाहनों से जाम में फंसे हुए है। दोनों जिलों में हजारों वाहन जाम में फंसे हुए है। यात्रियों को ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए एमपी और यूपी के डीजीपी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। डीजीपी कैलाश मकवाना यूपी के डीजीपी से लगातार संपर्क में बने हुए है।
डीप्टी सीएम ने दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि दिव्य एवं भव्य महाकुंभ की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। प्रयागराज महाकुंभ में बड़ी संख्या में प्रदेश एवं देश के अन्य भागों से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की अपील की है। शुक्ल ने कहा कि सीएम मोहन यादव ने चाक घाट (रीवा) से लेकर जबलपुर, कटनी एवं सिवनी जिलों में यातायात बाधित होने की स्थिति में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी, ठहरने एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विंध्य एवं महाकौशल क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों से होकर प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं की यथासंभव मदद करें। उन्होंने भोजन, ठहरने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सेवाओं की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।