भोपाल : काम काज में जाने के लिए अक्सर लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करते है। ताकि उनका समय और पैसे बच सके, लेकिन कामकाजी महिलाओं के लिए आरक्षित बस न होने के कारण उनके अक्सर बसों में भीड़भाड़ में यात्रा करनी पड़ती है। कई बार तो महिलाओं को छेड़छाड़ का भी शिकार होना पड़ता है। इन्ही सारी चीज़ो को देखते हुए सरकार ने भोपाल सहित 16 नगर निगमों में महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा संचालित करने का फैसला लिया है।
जुलाई से सुविधा होगी शुरू
बता दें कि महिलाओं को समर्पित ये बस राजधानी भोपाल में 1 जुलाई से शुरू होने जा रही है। जिसको लेकर नगर निगम ने तैयारी भी तेज कर दी है। इतना ही नहीं इन बसों में महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। इन बसों में पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। इसके साथ ही बस में लोकेशन ट्रैकर भी लगाई गई है। ताकि छेड़छाड़ चोरी जैसे घटना होने पर वहां पुलिस एकदम ऑन द स्पॉट पहुंच जाए।
वर्ष 2013 में समर्पित बस सेवा हुई थी शुरू
राजधानी भोपाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नाम पर करीब 200 बसें चल रही हैं। लेकिन, अभी एक भी बस महिलाओं के लिए समर्पित नहीं है। इन्ही सारी चीज़ों को देखते हुए सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया। बता दें कि महिलाओं के लिए वर्ष 2013 में समर्पित बस सेवा शुरू हुई थी। जवाहरलाल नेहरू अर्बन रिनुअल मिशन की इन बसों का बाद में मेंटेनेंस न होने पर इन्हें कंडम घोषित कर दिया गया।
पिंक बस की खासियत
पिंक बसों में बस संचालक एवं परिचालक (कंडक्टर) महिला ही होगी।
पिंक बसों में केवल महिला यात्री ही यात्रा कर सकेगी।
महिला चालक एवं परिचालक के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य होगा।
महिला चालक के लिए लायसेंस और ट्रेनिंग की व्यवस्था सरकार की ओर से की जाएगी।
स्मार्ट सिटी शहरों में पिंक बसों की निगरानी कमाण्ड सेंटर के माध्यम से की जाएगी।
पिंक बसों में महिला यात्री को टिकिट की सुविधा के साथ डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी रहेगी।
पिंक बसों में जीपीएस लगा रहेगा। लाइव लोकेशन मिलेगी।
पिंक बस में इमरजेंसी हेल्प के लिए पैनिक बटन लगाया जाएगा।
इन मार्ग में होगी संचालित
एमपी नगर, मंत्रालय, सतपुड़ा, विंध्याचल, पयार्वास भवन, निर्वाचन सदन, विकास प्राधिकरण कार्यालय, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल परिया एवं मंडीदीप इंडस्ट्रियल एरिया के लिए डेडीकेटेड बसें चाहिए। इसके असहर लावा बैरागढ़, लालघाटी, करौंद, कोलार, शाहपुरा, रातीबड़ और कटारा हिल्स एरिया में होगी संचालित।
इन राज्यों में पिंक बस सेवाएं
अभी महिलाओं के लिए दिल्ली,मुंबई, लखनऊ आदि में बहुत पहले से ही पिंक बस सेवाएं चल रही हैं। लखनऊ में तो पिंक बसों में महिलाएं ही ड्राइवर और कंडक्टर भी हैं। बता दें कि इन राज्यों में बस के संचालन को काफी वक़्त हो गया है। तो वही अब जल्दी ही मध्य प्रदेश की बेटियों को यह सुविधा मिलने जा रही है।