सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल : मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा से भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल पर संकट के बादल नजर आने लगे है। हाल ही में एमपी हाईकोर्ट ने सांसद पाटिल को एक नोटिस भेजा है। कांग्रेस नेता की याचिका पर कोर्ट ने सांसद पाटिल को नोटिस भेजकर 10 दिनों में जबाव देने को कहा है।
दरसअल, खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल पर कांग्रेस नेता ने अपनी याचिका ने चुनाव शपथ पत्र में जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस उम्मीदवार रहे नरेन्द्र पटेल ने याचिका दायर की थी। याचिका में उन्होंने कहा था कि भाजपा उम्मीदवा ज्ञानेश्वार पाटिल ने शपथ पत्र में पूरी जानकारी नहीं दी थी, उन्होंने बैंक से डिफाल्टर होने की जानकारी साझा नहीं की थी। इसलिए खंडवा लोकसभा चुनाव को शून्य घोषित किया जाए।
10 दिन में दें जबाव
खंडवा लोकसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे नरेन्द्र पटेल ने याचिका में कहा है कि चुनाव के समय भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल ने शपथ पत्र में कई जानकारियां छुपाई है। जोकि नियम के विरूद्ध है। इसलिए चुनाव को शून्य घोषित किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता की याचिका पर अब हाईकोर्ट ने सांसद पाटिल को 10 दिनों में दिए गए नोटिस का जबाव देने को कहा है। अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी।
बैंक से डिफाल्टर पाटिल
कांग्रेस नेता का आरोप है कि भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल बैंक से डिफाल्टर घोषित है। उन्होंने अपने शपथ पत्र में डिफाल्टर होने की जानकारी साझा नहीं की थी। इसके बाद नरेन्द्र पटेल ने निर्वाचन अधिकारी ने इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन उनका नामांकन निरस्त नहीं किया गया। इसके बाद पटेल ने हाईकोर्ट की शरण ली और एक याचिका दायर की थी।
आपको यह भी बता दें कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने खंडवा लोकसभा सीट से ज्ञानेश्वर पाटिल को उम्मीदवार बनाया था। वही कांग्रेस ने नरेन्द्र पटेल को टिकट दिया था। चुनाव में पाटिल ने चुनाव जीता था। नरेन्द्र पटेल मध्यप्रदेश कांग्रेस के महासचिव है । वे कई अहम पदें की जिम्मेदारी निभा चुके है।