MP Police Transfer : पुलिस मुख्यालय ने दर्जन भर से अधिक निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षक और उपनिरीक्षक की पदस्थापना में फेरबदल किया है। इसमें पुलिस मुख्यालय की कई शाखाओं से अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
पीएचक्यू में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक रतन सिंह परिहार को भोपाल शहर स्थानांतरित किया गया है। विजय वास्कले कार्यवाहक निरीक्षक को पुलिस मुख्यालय से अलीराजपुर स्थानांतरित किया गया है।
वहीं डीपी सिंह कार्यवाहक निरीक्षक रायसेन को जिला भोपाल, कृष्ण गोपाल शर्मा को पीएचक्यू से जिला भोपाल, नेपाल सिंह चौहान को पीएचक्यू से जिला अलीराजपुर किया गया है। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक उप निरीक्षक भी इधर से उधर किए गए है।