भोपाल ; मध्य प्रदेश में सदस्यता अभियान को शुरू हुए अभी तक 15 दिन से अधिक का समय बीत गया है। प्रदेश की जनता बढ़ चढ़कर बीजेपी की सदस्यता ले रही है। बता दें कि अभी तक मध्य प्रदेश में 50 लाख से ज्यादा लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके है। जबकि मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में आधा टारगेट पूरा होने पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि बीजेपी के टारगेट से ऊपर सदस्यता अभियान में लोग जुड़ेंगे।
एमपी में बीजेपी के टारगेट से ऊपर सदस्यता अभियान होगा
इसके साथ ही वीडी शर्मा ने आगे कहा कि वीडी ने आगे कहा कि हर गरीब को खुशी लाने का काम पीएम मोदी और बीजेपी सरकार ने किया है। भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत और परिश्रम का ही परिणाम है कि लगातार प्रदेश की जनता बढ़ चढ़कर इस अभियान में शामिल हो रही है। एमपी में बीजेपी के टारगेट से ऊपर सदस्यता अभियान होगा।
कांग्रेस सरकार में एक किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ
इसके साथ ही कांग्रेस किसान न्याय यात्रा पर वीडी शर्मा ने बोला कि कांग्रेस के नेता 24 घंटे झूठ बोलते हैं। जिन्होंने किसानों के साथ वादा खिलाफी की कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहता हूं...मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार भी झूठ बोलकर बनी थी। किसान कर्ज माफी वादा खिलाफी किसने ने की। कांग्रेस की सरकार डेढ़ साल रही लेकिन एक किसान का कर्ज माफ नहीं किया।
कांग्रेस झूठ बोलने में बना रही रिकॉर्ड
दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में किसानों पर गोली चलाने का काम किया था..किसानों से वादा खिलाफी कर रहे है आज, न्याय यात्रा की बात कर रहे है। कांग्रेस की झूट ,कपट की राजनीति को प्रदेश किसान जानती है। कांग्रेस झूठ बोलने में रिकॉर्ड बना रही है।
दूसरा अभियान 1 अक्टूबर से शुरू होगा
बता दें कि बीजेपी का सदस्यता अभियान देश में 02 सितंबर से शुरू हुआ है। जबकि मध्यप्रदेश में 03 सितंबर से इसकी शुरुआत हुई। इस अभियान के तहत देशभर में 10 करोड़ सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है। वहीं मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्यों को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा, जब की दूसरा अभियान 1 अक्टूबर से शुरू होगा।