MP Assembly Session : मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है। सत्र में प्रशनकाल के दौरान कांग्रेस के एक विधायक ने सरकार से एक ऐसा सवाल कर दिया कि सदन और अधिकारियों के पसीने छूट गए। विधायक के सवाल पर अधिकारियों को जबाव देना था, लेकिन सरकार के अधिकारी भी किसी से कम नहीं बैठे, उन्होंने विधायक को पौने दो लाख कागजों के 7 बंडल विधायक को थमा दिए।
अधिकारियों के छूटे पसीने
जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने फूड एवं न्यूट्रीशियन सिक्योरिटी को लेकर सवाल पूछा था। जिसका अधिकारियों को जवाब देने में पसीने छूट गए। इसके बाद अधिकारियों ने विधायक के सवाल के जवाब में 50 किलो बजनी 7 बंडल का जवाब तैयार किया। जिसमें करीब पौने दो लाख कागज थे।
विधायक ने मांगा था पूरा ब्यौरा
बताया जा रहा है कि सत्र के दौरान विधायक बाला बच्चन ने फूड एवं न्यूट्रीशियन सिक्योरिटी के तहत बीते करीब 4 सालों का हिसाब मांगा था। उन्होंने अपने जवाब में पूछा था कि किसानों को 100 रूपये से 2 हजार रूपये का भुगतान प्रदेश कि कितने जिलों में किया जा रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने हितग्राही का नाम, उनका पता, राशि, बैंक का नाम की जानकारी मांगी थी। उन्होंने सवाल के जवाब में विधानसभा और जिलेवार बिलों की फोटो कॉपी मांगी थी।
जवाब में मिले 7 बंडलों के कागज
विधायक बाला बच्चन के सवाल के जवाब में अधिकारियों ने 7 बंडलों का जवाब तैयार किया। जिसमें करीब पौने 02 लाख कागज थे जिनका बजन 50 किलो से अधिक था।