Weekly Numerology: अंक ज्योतिष बहुत ही प्राचीन विज्ञान है। जिससे हमारे जन्म और मृत्यु और हमारी कार्यशैली के बारे में जाना जा सकता है। अंक शास्त्र में जन्म की तिथि और वर्ष के आधार पर एक मूलांक निर्धारित किया जाता है और उसी के आधार पर भविष्य की गणना की जाती है। हर वर्ष का राशिफल उसके मूलांक के आधार पर ही निश्चित किया जाता है और साप्ताहिक राशिफल भी इसी मूलांक के आधार पर निश्चित किया जाता है। तो आइए जानते हैं इस सप्ताह (09 मई से 15 मई) तक का राशिफल...
मूलांक 1
इस सप्ताह मूलांक 1 के जातको पर विशेष प्रभाव पड़ सकता है। प्रेम संबंध संवेदनशील रहेंगे। भाई और बहन के बीच वैचारिक मतभेद हो सकता है। इसीलिए अपनी कार्यशैली में बदलाव की आवश्यकता है और वार्तालाप में संयम बरतें।
मूलांक 2
यह सप्ताह मूलांक 2 वाले जातकों के लिए अच्छा और शुभ संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। अच्छे और नए संबंध बनेंगे। जीवनशैली बेहतर होगी। आकास्मिक धन लाभ की संभावना है। किसी भी निवेश में आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
मूलांक 3
मूलांक 3 वालों के लिए इस सप्ताह थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। उधारी और लेनदेन से बचें। खानपान में संयम बरतें। किसी मांगलिक कार्य के संपन्न होने से आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी। पुरस्कार और सम्मान का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को खूब पढ़ाई के अवसर मिलेंगे। इस समय छात्रों का भाग्य उत्तम रहेगा।
मूलांक 4
मूलांक 4 वाले लोगों को संतान सुख प्राप्त हो सकता है। निवेश में आकास्मिक लाभ प्राप्त होगा। इस समय इनका भाग्य जाग्रत हो सकता है और इन्हें किसी भी कार्य को सोच-समझकर करने की जरुरत है।
मूलांक 5
मूलांक पांच वाले लोगों को इस सप्ताह तनाव का माहौल मिल सकता है। इस समय नए लोगों से नवीन संबंध स्थापित होंगे। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम करने की जरुरत है।
मूलांक 6
मूलांक 6 वाले लोगों को भौतिक सुख -सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। नए मकान और वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। अगर आप नए निवेश की ओर देख रहे हैं तो आपका भाग्य आपका साथ देगा।
मूलांक 7
मूलांक सात वाले लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। किसी बड़े बुजुर्ग से लाभ प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन इस समय आपका उत्तम रहेगा। आपसी प्रेम संबंध प्रगाढ़ बनेंगे। मूलांक 8 मूलांक 8 वाले लोगों के यह सप्ताह उनके पारिवारिक जीवन में सामंजस्य स्थापित करेगा। परिवार की उन्नति के लिए यह समय उत्तम है। आप बस एक-दूसरे का सहयोग बनाएं रखें। नयी ऊर्जा के साथ नए कार्य करेंगे। मूलांक 9
मूलांक 8
मूलांक 8 वाले लोगों के यह सप्ताह उनके पारिवारिक जीवन में सामंजस्य स्थापित करेगा। परिवार की उन्नति के लिए यह समय उत्तम है। आप बस एक-दूसरे का सहयोग बनाएं रखें। नयी ऊर्जा के साथ नए कार्य करेंगे।
मूलांक 9
मूलांक 9 वाले लोगों के लिए इस सप्ताह अनुकूल योग बन रहा है। प्रेम संबंध में सफलता प्राप्त होगी। घूमने-फिरने का अवसर प्राप्त होगा। आपके द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और नए कार्यों के लिए भी अवसर मिल सकता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।