IAS Veera Rana : मध्यप्रदेश की अगली प्रमुख सचिव वीरा रणा होंगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद आदेश जारी कर दिया गया है। बीते दिनों से वीरा रणा के प्रमुख सचिव बनाए जाने की अटकले चल रही थी। वीरा राणा की सीएम शिवराज से मुलाकात के बाद तय हो गया था कि वीरा राणा ही अगली मुख्य सचिव होंगी। वीरा राणा मध्यप्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव हैं। इससे पहले निर्मला बुच महिला मुख्य सचिव रह चुकी हैं।
आपको बता दें कि प्रदेश के मौजूदा मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस 30 नवंबर को रिटायर हो रहे है। इकबाल सिंह को शिवराज सरकार ने 6-6 महीने का एक्सटेंशन दिया था। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के पहले मुख्य सचिव इकबाल सिंह का कार्यकाल समाप्त हो रहा था इसलिए वीरा रणा के नाम पर मुहर लगा दी गई है।
आपको बता दें कि इकबाल सिंह बैस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के करीबी थे। वह इकबाल सिंह बैस 1985 बैच के आईएएस है। इकबाल सिंह बैस की जगह अब वीरा रणा लेने जा रही है। वीरा रणा मध्यप्रदेश की राज्य निर्वाचन आयुक्त भी रह चुकी हैं। वर्तमान में वीरा राणा माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष थीं और अपर मुख्य सचिव का प्रभार भी संभाल रही थीं।