Chandra Grahan Surya Gochar 2025 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय में राशि परिवर्तन करते है। इसी कड़ी में मार्च महीने में ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में गोचर करने जा रहे है। जिसका प्रभाव राशियों के साथ साथ ब्रह्मांड की सभी चीज़ो पर पड़ेगा। हालांकि यह गोचर तीन राशियों के लिए बेहद खास है। जिनकी किस्मत सूर्य के राशि बदलते ही चमक उठेगी।
बता दें कि ये गोचर 14 मार्च को होने जा रहा है। इस दिन सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का गोचर गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में होगा। इस दिन होलिका दहन के साथ साथ साल 2025 का पहला चन्द्र ग्रहण भी लगेगा। जिसके चलते सालों बाद होली पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। जो की लुक राशियों के लिए बेहद खास है। इन राशियों के जातिको की न सिर्फ किस्मत रातों रात बदलेगी बल्कि आपार धन की प्राप्ति भी होगी। तो चलिए जानते है उन लकी राशियों के बारे में ...
मिथुन राशि: जातकों के लिए चंद्र ग्रहण और सूर्य गोचर बेहद लकी साबित हो सकता है। करियर में सफलता ,नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में धनलाभ के प्रबल योग बनेंगे। विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।घर में मेहमानों का आगमान होगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती , नए- नए सोर्स बन सकते हैं।आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।
कर्क राशि: सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग जातकों के लिए फलदायी रहेगा। किस्मत चमक सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल कर सकेंगे। धार्मिक कार्यों में खास रुचि बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। शादीशुदा लोगों को वैवाहिक सुख मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। कार्यों की सिद्धि होगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।
वृषभ राशि: सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। सोशल नेटवर्किंग से प्रसिद्धि मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल रहेगा, किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। बिजनेस में धनलाभ और नई डील्स मिल सकती है। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार से लाभ मिल सकता है। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा घर में खुशी का माहौल रहेगा।