Ganga Dashara 2022 : ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और हस्त नक्षत्र में मां गंगा का स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। अर्थात ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि को मां गंगा पृथ्वी लोक में अवतरित हुई थीं। वहीं इस साल वर्ष 2022 में गंगा दशहरा के दिन व्रत करने का, जप करने का और दान देने तथा यज्ञ आदि करने का का दस गुना अधिक फल प्राप्त होगा। गंगादशहरा के दिन किए गए पूजन, व्रत, जप-तप, दान, यज्ञ आदि से मनुष्य के दस प्रकार के पापों का शमन होता है।
गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त 2022
गंगा दशहरा तिथि |
09 जून दिन गुरुवार |
दशमी तिथि प्रारंभ
|
दशमी तिथि 09 जून, दिन गुरुवार को प्रात:काल 08:22 बजे से प्रारंभ होगी। |
दशमी तिथि समाप्त
|
दशमी तिथि 10 जून, दिन शुक्रवार को प्रात:काल 07:27 बजे पर समाप्त होगी। |
गंगा दशहरा के दिन पुण्य कर्म, व्रत, अन्न दान, वस्त्र दान करने से हमारे दस प्रकार के पापों का नाश होता है। जो पाप हम लोग मन, वचन और कर्म से करते हैं, ऐसे दस प्रकार के पापों का नाश गंगा दशहरा के दिन व्रत, स्नान, दान और यज्ञ-उपवास आदि करने से उनका नाश हो जाता है।
वहीं गंगा दशहरा साल 2022 में 09 जून, दिन गुरुवार को है। इस दिन दशमी तिथि प्रात:काल 08:22 बजे से प्रारंभ होगी और अगले दिन 10 जून, दिन शुक्रवार को दशमी तिथि प्रात:काल 07:27 बजे पर समाप्त होगी। इसीलिए 09 जून को ही गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। गंगा दशहरा के दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं। इस कारण इस दिन किए गए दान,धर्म, व्रत,उपवास,यज्ञ आदि का आपको अनंत गुना फल प्राप्त होगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। INH24x7 इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)