खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे का खौफनाक मंजर देखने को मिला है। ट्रेक्टर ट्राली पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक दर्जन लोगों गंभीर रूप से घायल हुए है। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हादसे पर पूर्व केन्द्रीआ मंत्री अरुण यादव ने शोक व्यक्त किया है।
आपको बता दें कि यह पूरा मामला खंडवा जिले रौशनी गांव का बताया जा रहा है। जहां भीषड़ सड़क हादसे की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार एक दर्जन से अधिक लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर सारीडाला गांव से एक गामी के कार्यक्रम से रोशनी जा रहे थे। इस दौरान सेमलिया फाटे पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलटी खा गई। जिसमे दो लोगों की मौत हो गई।
वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर एम्बुलेंस लेकर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंहा उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव दुःख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हादसे की तस्वीरें साझा करते हुए शोक व्यक्त किया है।