पंजाब: चंडीगढ़ में आज भगवंत सरकार के खिलाफ किसान बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इस दौरान पंजाब के किसान द्वारा बड़ा टैक्टर मार्च निकाला जाएगा। ऐसे में इस प्रदर्शन के चलते चंडीगढ़ बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने 18 प्रमुख एंट्री प्वाइंट्स को सील किया है और लगभग 2000 पुलिसकर्मी इस बीच तैनाती रहेंगे। इसके अलावा सात क्षेत्रों की एसएचओ और सभी डीएसपी ड्यूटी पर लगाया गया है।
चंडीगढ़ में ट्रैक्टर-ट्राली प्रवेश पर लगाई रोक :
इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट आदेशजारी किया है कि चंडीगढ़ में ट्रैक्टर-ट्राली लेकर किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इस दिशा में पुलिस अधिकारियों ने सख्त दिशा निर्देश जारी है। इसके अलावा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिसके चलते चंडीगढ़-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस दौरान जाम की स्थिति बन गई है। इतना ही नहीं वाहनों को जीरकपुर से चंडीगढ़ की ओर जाने के लिए जांच और बैरिकेडिंग से गुजरना पड़ रहा है। जिससे इस रास्ते पर लंबे जाम की स्थित बन गई है।
मुख्यमंत्री ने ली थी किसानों की मीटिंग :
पंजाब के किसानों ने मोर्चा लगाने की घोषणा की थी। जिसे देखते हुए 3 मार्च को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान नेताओं को बैठक के लिए आमंत्रित किया था। सीएम मान ने चंडीगढ़ के पंजाब भवन में किसानों की से मीटिंग की थी। हालांकि इस बैठक से कोई बेनतीजा निकल कर सामने नहीं आया। दरअसल भगवंत मान मीटिंग के दौरान हुई बहस के बाद उठ कर चले गए थे जिसके लेकर किसानों ने अपनी नाराजगी जताई है।