रायपुर : छत्तीसगढ़ में 17 जनवरी को बीजेपी अध्यक्ष के साथ ही राज्य के राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी चुनाव होना है।इस दिन राष्ट्रीय संगठन बनाए गए चुनाव अधिकारी विनोद तावड़े भी रायपुर आएंगे। प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का उनके आने पर ही यहां एक ही दिन चुनाव होगा। बतादें कि, यहां एक ही दिन उनके आने पर ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों व प्रदेशाध्यक्ष के साथ प्रदेश में बीजेपी संगठन चुनाव चल रहा है।
चुनाव अधिकारी आएंगे रायपुर :
जिनमें से 36 में से 35 जिलाधअयक्षों का चुनाव पहले ही हो चुके है। ऐसे में अब प्रदेशाध्यक्ष का भी चुनाव होने वाला है। इस चुनवा के लिए 17 जनवरी की तिथि तय की गई है। चुनाव अधिकारी विनोद तावड़े यहां पर चुनाव कराने के लिए आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव देश भर में भी होना है। इसके लिए राष्ट्रीय परिषद के 17 सदस्य भी बनेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के वरिष्ठ दिग्गज भाजपा नेताओं, सांसद, कुछ मंत्रियों और विधायक को सदस्य बनाएं जाएंगे, और रायशुमारी कर प्रदेश में 17 नाम तय किए |