Aurangzeb Kabar : देशभर में इन दिनों औरंगजेब की क्रब को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिन महाराष्ट्र के नागपुर में कब्र को लेकर उपद्रव देखने को मिला था, तो वही एमपी कांग्रेस की एक महिला नेत्री ने शिवाजी और औरंगजेब को लेकर एक पोस्टर से सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया था। और अब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का कब्र वाला जिन बाहर निकला है।
कब्र खोदकर इतिहास का...
दरसअल, मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की हैं सिंह ने एक्स पर लिखा है कि भारत को विज्ञान व धर्मांधता के बीच चयन करना होगा। विज्ञान समस्या का हल खोजता है। विकास के नए रास्ते खोजता है और धर्मांधता समस्या पैदा करता है, नफरत फैलाता है। और भारत जुटा है कब्र खोदकर इतिहास का बदला लेने में।
क्यों मचा बवाल?
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के खुल्दाबाद में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की जा रही है। कब्र को लेकर देशभर में विरोध भी देखने को मिल रहा है। बीते दिनों नागपुर में हिंसा भड़क उठी थी। जिसमें कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव भी किया था। मामले में पुलिस अबतक 50 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।