MP Congress Jila Adhyaksh : मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश में अपनी जमीनी हकिकत जानने के लिए बीते महीनों से हर संभव प्रयास कर रही है। बीते महीने पहले कांग्रेस आलाकमान ने नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ती भी है। कांग्रेस ने राजस्थान कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी को नया प्रदेश प्रभारी बनाया है। नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद अब प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव होने की खबर सामने आई है।
कांग्रेस में बदलाव की बयार
दरसअल, प्रदेश कांग्रेस अब संगठन में बदलाव करने पर विचार कर रही है। कांग्रेस मोहल्ला,पंचायत,ब्लॉक और नए जिलाध्यक्षों को बदलने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए नए प्रदेश प्रभारी और पीसीसी चीफ ने जरूरी दिशा निर्देश भी दिए है। पार्टी सूत्रों की माने तो इसी सप्ताह से पार्टी में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यानी विधानसभा का सत्र समाप्त होते ही जिलाध्यक्षों के चलन के लिए रायशुमारी की जाएगी।
इस आधार पर होंगी नियुक्तियां
पार्टी नेताओं का कहना है कि मोहल्ला,पंचायत,ब्लॉक और नए जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां मैरिट के आधार पर की जाएगी। भोपाल,उज्जैन सहित प्रदेशभर में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। कांग्रेस ने सभी नियुक्तियों के लिए दो महीने का टारगेट रखा है।
ऐसे होगा जिलाध्यक्षों का चुनाव!
अंदर खाने की खबर की माने तो इस बार बंद कमरे में चर्चा कर और बड़े नेताओं की राय लेकर जिलाध्यक्षों का चुनाव नहीं करेगी, बल्कि पूरे फील्ड वर्क के बाद जिलों के मुखियाओं का चयन किया जाएगा और नामों का ऐलान किया जाएगा। इस काम की पूरी जिम्मेदारी जीतू पटवारी और उमंग सिंघार संभालेंगे और दोनों नेता नए प्रदेश प्रभारी को रिपोर्ट करेंगे। जिसके बाद नामों पर चर्चा कर घोषणा की जाएगी।
बदलेंगे ये जिलाध्यक्ष?
सूत्रों की माने तो तीन साल पुराने जिलाध्यक्षों को बदला जा सकता है। वही नए जिलों में नए मुखियाओं की नियुक्ति की जाएगी। जिलाध्यक्षों की चयन प्रक्रिया में किसी नेता का दखन नहीं होगा, लेकिन अंतिम फैसला दिल्ली आलाकमान करेगा।