रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज 22 जुलाई से होना हैं। ये मानसून सत्र कुल 5 दिनों तक चलने वाला हैं। मानसून सत्र में पांच महत्वपूर्ण बैठकें होगी। इसी कड़ी में कांग्रेस ने विधानसभा मानसून सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की हैं। इस मामले में डिप्टी CM अरुण साव का बयान सामने आया हैं। मॉनसून सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा की परंपरा के अनुसार किया गया है। सरकार विपक्ष के हर मुद्दे पर मुहतोड़ जवाब देने को तैयार है।
हार का ठीकरा किस पर फूटेगा : अरुण साव
प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की आज हार की समीक्षा पर बैठक हुई हैं। इस मामले में डिप्टी CM अरुण साव ने तंज कस्ते हुए कहा कि, सभी राजनीतिक दल को अपनी आंतरिक बैठक का अधिकार है। कांग्रेस हार पर समीक्षा तो करेगी। हार का ठीकरा किस पर फूटेगा यह देखने वाली बात है।
खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का बदला नाम :
रायपुर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना के नाम में बदलाव किया गया हैं। ऐसे में इस योजना के नाम बदले जानें पर कांग्रेस ने सवाल उठाएं हैं ,इस मामले में डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि ,साय सरकार में बहुत अच्छा काम हो रहा है कांग्रेस पार्टी अपनी बात ना करें,पांच साल में उन्होंने कुछ नहीं किया हैं। इस वजह से जनता ने उन्हें घर में बैठाया दिया है।