रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले 28 अक्टूबर को ही वेतन मिल जाएगा। इस संबंध में सीएम ने विभाग को निर्देशित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को हर महीने की 1 तारीख को वेतन का भुगतान होता है।
हाल ही में बढाया है डीए:
आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए 4 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया है। जिससे अब 46 फीसदी से बढ़ कर 50 फीसदी डीए मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संशोधित 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता 1 अक्टूबर से प्रभावी होगा।
देखें आदेश: