भोपाल। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई स्कूलों में बसों का ट्राइल कराया जा रहा है। भोपाल के गोविंदपुरा शासकीय सीएम राइज उमा विद्यालय और भेल स्थित शासकीय महात्मा गांधी सीएम राइज उमा विद्यालय में बसों का ट्राइल किया गया। इस दौरान बसों के रूट और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। उल्लेखनीय है कि राजधानी भोपाल के आठ सीएम राइज स्कूलों सहित प्रदेश के 275 सीएम राइज स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बस की सुविधा शुरू की जा रही है। प्रदेश कई जिलों में यह सुविधा शुरू हो गई है।
जो मिटने को तैयार होता है, वही ऊपर उठता है: निर्यापक मुनि वीर सागर
जीवन में सुख शांति की चाहत सभी को है, लोग समझते हैं कि पैसे से सुख शांति मिलती है। साधन में इतना मगन हो जाता है कि वह साध्य को भूल जाता है। उक्त उद्गार आचार्य शविद्यासागर महाराज के शिष्य निर्यापक मुनि वीर सागर महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मिटे बिना सृजन नहीं होता जो मिटने को तैयार रहते हैं, वही ऊपर उठते हैं, जिस प्रकार गेंहू या अनाज का बीज कठोर होता है, लेकिन वही बीज जब मिट्टी में मिटने में आतुर होता है तब ही उसमें से अंकुरण होता है। उन्होंने कहा कि मिटने का अर्थ है जो हमने अपने ऊपर क्रोध मान कषाय का आवरण ओड रखा है, उसे हमें छोड़ना पड़ेगा तब ही हमारे जीवन में धर्म का अंकुरण होगा।
मुनिश्री की हुई अगवानी : पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बांगा मंत्री मनोज आरएम ने बताया कि परम पूज्य आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य निर्यापक मुनि वीर सागर महाराज की बस स्टैंड चौराहे पर भक्ति भाव से मंगल अगवानी पंचायत कमेटी ट्रस्ट द्वारा की गई। मुनिश्री के जगह-जगह मंगल आरती उतारी गई एवं पाद प्रक्षालन किया गया।