MP Kisan Sammelan : बीजेपी किसानों की आय को दोगुना करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश में खेती का रकबा बढ़ाकर दोगुना करने के लिए भी राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास में किसान आभार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों को 2600 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य करने पर बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश के किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन किया है।
किसान आभार सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2024 में उपार्जित धान के लिए किसानों को 4 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इसकी राशि मार्च में ही मिल जाएगी। इसमें 2600 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का उपार्जन होगा। वहीं 2425 रुपए एमएसपी और 175 रुपए बोनस के शामिल हैं।
सीएम का ऐलान, किए जाएंगे वादे पूरे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले जारी किए गए संकल्प-पत्र के सभी वादों को पूरा किया जाएगा। भाजपा सरकार निर्धारित संकल्प पत्र के आधार पर जनता को आवश्यक सुविधा देती जा रही है। हित में लगातार निर्णय ले ले रही है। हमने पहले केन बेतवा समेत कई नदी जोड़ो परियोजनाओं पर काम किया, जिससे किसानों की खेती और खेती का रकबा मध्यप्रदेश में डबल किया जा सके।
किसानों को मिलेगा बोनस
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गेहूं को खरीदने के लिए 2600 रुपए प्रति क्विंटल की राशि न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में निर्धारित की गई। समर्थन मूल्य के अलावा किसानों को भुगतान के लिए 175 रुपए बोनस देने की व्यवस्था की गई है। इसी तरह राज्य सरकार अब धान उपार्जन के लिए प्रति हेक्टेयर 4000 रुपए की राशि किसानों के खाते में डालने जा रही है। सभी किसान भाइयों के खाते में राशि मार्च में ही अंतरित की जाएगी।