BHARAT JODO YATRA : कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी का हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है। और आज इस यात्रा का प्रथम चरण शुरू हो गया है।
READ MORE : ELON MUSK : ने किया बड़ा ऐलान ट्विटर के सीईओ पद से जल्द देंगे इस्तीफा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर नूंह में भारत जोड़ो यात्रा की फ्लैग सेरेमनी हुई। CM अशोक गहलोत ने हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान और भूपेंद्र हुड्डा को फ्लैग सौंपा था। राहुल गांधी ने कहा कि आजकल नेताओं और जनता के बीच में खाई बन गई है। यात्रा ने उस खाई को पाटने का काम किया है। यात्रा में शामिल नेता लंबे भाषण नहीं देते, लोगों से मिलते हैं। इस यात्रा ने हिंदुस्तान की राजनीति में काम करने का विजन दिया है।
READ MORE : दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ये तेज गेंदबाज भी टीम से हुए बाहर
राजस्थान के मुख्यमंत्री अब महीने में एक बार पूरी कैबिनेट के साथ 15 किलोमीटर पैदल जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार है अब वहां के मुख्यमंत्री, मंत्री सड़कों पर चलेंगे और जनता के बीच जाएंगे।
latest news Videos यहां देखें: