खेल। भारत में आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर (Indian Premier League) लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन कई मुकाबलों के दौरान दर्शकों की तरफ से अलग ही मस्ती देखने को मिलती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में हुए मुकाबले के दौरान देखने को मिला है। जिसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है। अब यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इसे काफी ज्यादा देखना भी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को हर कोई देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा। वीडियो मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai Indians vs Chennai Super Kings) के बीच मुकाबले के दौरान की है। इसमें एक लड़का स्टैंड्स पर अपनी फेवरेट टीम मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर टीम को सपोर्ट कर रहा था।
लड़के ने बीच मैदान में उतर दी जर्सी
इस मुकाबले के अंत में मुंबई जैसे ही हारने की ओर बड़ी। वैसे ही इस लड़के ने बीच मैदान में अपनी फेवरेट टीम मुंबई की जर्सी उतार दी। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़के ने जैसे ही जर्सी उतारी उसने अंदर चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहले से ही पहनी हुई थी। मजेदार बात तो ये रही कि यह लड़का कुछ देर पहले तक मुंबई को सपोर्ट कर रहा था। लेकिन जैसे ही इसे पता चला की मुंबई इस मैच को हार रही है। इसने वैसे ही तुरंत मुंबई की जर्सी उतर दी और सीएसके को सपोर्ट करने लगा।