मेष राशि: परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में व्यवधान आ सकते हैं। खर्चे में वृद्धि होगी।
वृष राशि: धर्म-कर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा, परंतु बातचीत में संतुलित रहें। मन अशांत रहेंगा खर्चे में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मिथुन राशि: आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है।अपनी भावनाओं को वश में रखें।
कर्क राशि: लेखनादि और बौद्धिक कार्यों से धनजन हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। सुस्वाद खान-पान में रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे संपत्ति का विस्तार हो सकता है। संचित धन में कमी आएगी।
कन्या राशि: आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।
तुला राशि: जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है। आलस्य की अधिकता रहेगी, घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक राशि: संचित धन में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
धनु राशि: संपत्ति से आय में बढ़ोतरी हो सकती है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मीठे खान-पान की ओर रूझान बढ़ेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।
मकर राशि: चिकित्सा कार्यों में खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अध्ययन में रूचि रहेंगी। संपत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।
कुंभ राशि: आज खान-पान के प्रति सचेत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है।
मीन राशि: वस्त्रों आदि पर खर्ची में वृद्धि हो सकती है। रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार का भी सहयोग मिलेगा।