भोपाल : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार एक बार फिर प्रदेश की लाड़ली बहनों को 1250 रूपए की सौगात देने जा रही है। जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। यह राशि 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की जाएगी। इसके साथ ही इस बार राशि में बढ़ोतरी भी की जा सकती है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि राशि में कितने रूपए की बढ़ोतरी की जाएगी।
लाड़ली बहना योजना पर बड़ा अपडेट
'मुख्यमंत्री मोहन यादव लाड़ली बहना योजना' की 22वीं किस्त इस हफ्ते तक जारी कर सकते है। दरअसल, 8 मार्च को महिला दिवस है। तो वही 14 मार्च को होली है। ऐसे में संभावना जाती जा रही है कि राशि को निर्धारित तारीख से पहले जारी की जा सकती है। क्योकि 'मोहन सरकार' त्योहारों और विशेष अवसर पर 10 तारीख से पहले राशि को जारी कर देते है। हालांकि तारीख को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
1.27 करोड़ बहनों को दी जाएगी सौगात
बता दें कि CM मोहन यादव ने फरवरी माह की 10 तारीख को 1.27 करोड़ बहनों के खाते में 21वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की थी। यह राशि सीएम ने देवास के सोनकच्छ से बहनों को 1553 करोड़ की सौगात दी थी। बहनों के अलावा मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों के खाते 337 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे।
राशि 1250 रूपये से हो सकते है 3000 रूपये
मार्च महीने में होली और महिला दिवस को देखते हुए कयास लगाए जा रहे है मोहन सरकार योजना की राशि में इजाफा कर सकती है। हालांकि अभी तक अधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है।यह अनुमान सीएम के उन बयानों से लगाया जा रहा है जिसमें वे कई बार कह चुके है कि वर्तमान में प्रतिमाह 1250 रूपये की राशि दी जा रही है, इसे आगे चलकर 3000 रूपये तक करेंगे।