शहडोल : मध्य प्रदेश के शहडोल में पंप मेंटनेंस कार्य के दौरान करंट लगने से दो मिस्त्री की मौत हो गई। वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। दरअसल, पंप बिगड जानें की वजह से कई गांवों में पानी सप्लाई काफी समय से ठप थी। ऐसे में दोनों मिस्त्री मेंटनेंस कार्य के लिए पहुंचे थे। जहां उनकी करंट लगने की वजह से मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जगहे की जांच जारी है।
मामला रसमोहनी जैतपुर क्षेत्र के ग्राम नौगमां का
यह पूरा मामला रसमोहनी जैतपुर क्षेत्र के ग्राम नौगमां की है। पुलिस ने बताया की नल- जल योजना के पंप मेंटनेंस कार्य में लगे दो इलेक्टिक मिस्त्री की करंट की चपेट में आनें से मौत हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में बाप बेटे है। जिनकी पहचान पुलिस ने पुरषोत्तम कोरी और प्रशांत कोरी के रूप में की है। वही घायल सुखबीर सिंह गोंड का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने बताया कि 11 KVA की लाइन से पाइप छू जानें की वजह से हादसा हुआ। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।