इंदौर : इंदौर के युगपुरुष धाम आश्रम में दिव्यांग बच्चों की मौत को लेकर लगातार चौकाने वाले खुलासे हो रहे है। हाल ही में जहां आश्रम के 6 बच्चों की मौत हो चुकी है। तो वही आश्रम पर दो बच्चों की मौत को छुपाने का आरोप पहले ही लग चुका है। इसी कड़ी में बच्चों की मौत को लेकर श्मशान के कर्मचारियों ने चौकाने वाला खुलासा किया है। जिसमे उन्होंने कहा कि मैडम के कहने पर दो बच्चों के शवों को दफनाया गया है।
शवों को गड्ढे खोदकर दफ़नाया
श्मशान के कर्मचारियों ने inh हरिभूमि की टीम से बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है। जिसमे उन्होंने साफ़ कहा कि डेढ़ से दो महीने पहले आश्रम की मैडम दो बच्चों का शव लेकर पहुँची थी। दोनों शव लड़कों के थे मैडम के कहने पर शवों को गड्ढे खोदकर दफ़नाया गया था।
प्रशासन द्वारा लगातार मामले में कार्रवाई जारी
बता दें कि बच्चों की मौत की खबर सामने आने के बाद प्रशासन द्वारा लगातार मामले में कार्रवाई की जा रही है। अभी तक आश्रम के 6 बच्चों की मौत कॉलरा की वजह से हो चुकी है। तो वही इस मामले में एक्शन लेते हुए इंदौर कलेक्टर ने कई अधिकारियों को ससपेंड कर दिया है। साथ ही आश्रम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जहां आश्रम प्रबंधन को तीन दिनों में जवाब देना होगा।
200 से अधिक बच्चे है अनाथ आश्रम में
बता दें, युगपुरुष धाम आश्रम सरकारी अनुदान प्राप्त करने वाला निजी आश्रम है. यहां पूरे प्रदेश से करीब 200 से अधिक मानसिक-शारीरिक दिव्यांग अनाथ बच्चों को रखा गया है. बच्चो की तबियत बिगड़ने की जांच की जा रही है. युगपुरुष धाम आश्रम पर दिव्यांग बच्चों के आश्रम के अलावा अस्पताल भी संचालित किया जाता है. यहां लगभग हर तरह के प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध है. ऐसे में यहीं के यही बच्चों को उचित इलाज नहीं मिलने की वजह से उन्हें यहां से दूर शासकीय चाचा नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया।