होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DATIYA NEWS: पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

DATIYA NEWS: पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया। गोली कंधे पर लगने की वजह से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तो वही गोली कांड का खुलासा होने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इधर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने  4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। 

 कोतवाली थाना क्षेत्र के काले महादेव की घटना 

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के काले महादेव की है। जहां शुक्रवार देर रात सुरेश और जीत ने अरविन्द गुप्ता नामक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रही की गोली कंधे पर लगी। जिसकी वजह से अरविन्द की जान बच गई। फ़िलहाल घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। 

आरोपियों की तालाश में जुटी पुलिस 

पुलिस को बयान देते हुए घायल अरविंद गुप्ता ने बताया कि  चार-पांच महीने पहले काले महादेव मंदिर निवासी सुरेश और जीत के साथ उसका झगड़ा हो गया था तभी से दोनों से रंजिश चली आ रही है। अरविंद ने बताया कि शुक्रवार की रात को अपने दोस्त निशांत ,आशीष और अनंत के साथ वह काले महादेव छोटी माता वाली गली से निकल रहे थे। तभी रास्ते में सुरेश के घर के पास पहुंचे तो सुरेश घर के बाहर बैठा था जो गाली गलौज करने लगा। इस दौरान जीत नाम का युवक आया और उसने कट्टे से फायर कर और दोनों मौके से फरार हो गए। फ़िलहाल कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
 


संबंधित समाचार