होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बलौदाबाजार हिंसा और देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जैजैपुर में युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल रैली 

बलौदाबाजार हिंसा और देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जैजैपुर में युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल रैली 

रिपोर्टर - राजीव लोचन साहू 
सक्ती।
जिले के जैजैपुर में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के नेतृत्व में बलौदाबाजार हिंसक घटना और विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जैजैपुर में मशाल रैली निकाली गई। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कहा की बलौदाबाजार घटना में बिना किसी अपराध के भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव के ऊपर 20 धाराएं लगाकर जेल में डाला गया है। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से अपराध बढ़ते जा रही है, इसके विरोध में जैजैपुर में मशाल रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया है। 

बालेश्वर साहू, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक जैजैपुर


संबंधित समाचार