होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Yellow Alert : मध्यप्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी, होगी जमकर बरसात

MP Yellow Alert : मध्यप्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी, होगी जमकर बरसात

MP Yellow Alert : प्रदेश में दो दिन से बदले मौसम के मिजाज का असर प्रदेश भर के दिन और रात के तापमान पर दिखाई दे रहा है। सोमवार को भोपाल सहित प्रदेशभर में दिन और रात के तापमान में औसतन डेढ़ डिग्री तक गिरावट से गर्मी से मामूली राहत रही। सबसे अधिक दिन का पारा नौगांव में 3.4 डिग्री गिरा, जबकि सर्वाधिक रात के पारे में कमी भोपाल और खजुराहो में 4.2 डिग्री की रही। 

भोपाल में दिन का पारा 3 डिग्री गिरकर 32.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। सागर संभाग के साथ ही भोपाल संभाग के कुछ जिलों में बारिश और बूंदावांदी हुई, जबकि शहर में बादलों का डेरा रहने से तापमान में कमी रही है। मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार तक मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार 19 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ आने से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। 24 घंटे में सागर संभाग के जिलों में कहीं- कहीं बारिश हुई। भोपाल संभाग के राजगढ़, रायसेन और सीहोर के आसपास हल्की बूंदा-बांदी दर्ज की गई। मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार के बाद से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

अभी सिस्टम यहां, आज से बारिश

अभी पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा और आसपास लगे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन बना हुआ है। यहां एक अन्य सकुर्लेशन भी बना है। एक ट्रफ लाइन उत्तरी छत्तीसगढ़ से विदर्भ तक बनी हुई है, जिससे अभी मौसम में बदलाव है। कल से एक नए डब्ल्यूडी के आने से एक-दो दिन में प्रदेश में बारिश की एक्टिीविटीज बढ़ेंगी।

आज यहां बारिश का येलो अलर्ट

सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश होगी, जबकि आसपास के हिस्सों सहित प्रदेश के मध्य इलाकों में बादलों का असर रहेगा।

कहां कितना गिरा पारा

भोपाल, गुना, पचमढ़ी, रायसेन, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सिवनी और उमरिया आदि जिलों में अधिकतम पारा 2 से 3 डिग्री तक गिरा। शेष प्रदेश में औसतन एक डिग्री तक कमी आई। इन जिलों में रात का पारा एक डिग्री तक गिरा। सबसे अधिक गिरावट भोपाल के अलावा धार, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, पचमढ़ी और राजगढ़ में पारा सर्वाधिक 2 से 3 डिग्री तक गिरा है। प्रदेश में औसत अधिकतम पारा 34.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से औसतन डेढ़ डिग्री तक कम है।  


संबंधित समाचार