होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, पुलिस ने लिव इन पार्टनर पर दर्ज किया FIR, जानें क्या है मामला 

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, पुलिस ने लिव इन पार्टनर पर दर्ज किया FIR, जानें क्या है मामला 

दुर्ग। सुपेला में दो सप्ताह पहले महिला की मौत मामले में लिव इन पार्टनर BSF जवान संतोष सिंह के खिलाफ सुपेला थाने में अपराध दर्ज किया गया है। महिला के पीएम रिपोर्ट आने के बाद  BSF जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। 

आपको बता दें कि पिंकी सिंह उर्फ़ ऐपी निगुबा नाम की महिला का शव दो सप्ताह पहले घर के बालकनी के पास रेलिंग पर लटकती हुई मिली थी।  महिला BSF जवान के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी।  पीएम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर मारपीट के निशान पाए जाने के बाद सुपेला पुलिस ने धारा 306 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।  

BSF जवान संतोष सिंह भिलाई सेक्टर-6 के सेक्टर हेडक्वार्टर में पदस्थ है।  हाल ही में उसने अपने लिव इन पार्टनर को अपनी पत्नी बताते हुए प्रियदर्शिनी परिसर के निवास से लक्ष्मीनगर सुपेला में किराये में रहने के लिए आया था।  BSF जवान की पत्नी अपने पांच बच्चों के साथ कोलकाता में रहती है। पिंकी सिंह भी अपने पति से तलाक लेने के बाद संतोष सिंह के साथ रह रही थी। 


संबंधित समाचार