होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS: छुट्टी नहीं मिलने पर महिला पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, जांच जारी

INDORE NEWS: छुट्टी नहीं मिलने पर महिला पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, जांच जारी

Female constable committed suicide इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का शव जब परिजनों ने फंदे पर लटका देखा तो उनकी आँखें फटी की फटी रह गई। जिसके बाद आनन फानन में उन्होंने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही को छुट्टी नहीं मिलने के चलते उसने यह कदम उठाया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की। 

बाणगंगा थाना क्षेत्र का मामला 

यह पूरा मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के कुम्हार खाड़ी का है। जहां महिला सिपाही ने ड्यूटी से घर लौटने के बाद खुदखुशी कर ली। घटना की जानकारी देते हुए मृतक सिपाही मानसी के पिता ने बताया कि बेटी कल ड्यूटी से घर लौटी उसके बाद खाना बनाने चली गई थी। इस दौरान जब उसके दोस्त घर आए तक जाकर घटना का खुलासा हुआ। 

 ट्रैफिक थाने में पदस्थ थी महिला पुलिसकर्मी 

महिला सिपाही मानसी महू नाका ट्रैफिक थाने में पदस्थ थी। जो अपने परिवार के साथ  कुम्हार खाड़ी में रहती थी। फ़िलहाल पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बाणगंगा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि महिला सिपाही ने शादी में जाने के लिए छुट्टी मांगी थी। सभवतः छुट्टी नहीं मिलने के गम में फांसी लगा ली होगी।


संबंधित समाचार