होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Crime : एसपी ऑफिस में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, नहीं सुन रहा कोई महिला की अरदास

MP Crime : एसपी ऑफिस में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, नहीं सुन रहा कोई महिला की अरदास

जबलपुर। एमपी से महिलाओं पर अत्याचार किए जाने के कई मामले सामने आते हैं। एमपी ही नहीं पूरे देश में इस प्रकार के मामले सामने आया करते हैं। आज फिर एमपी के जबलपुर से एक मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने एसपी ऑफिस में आत्महत्या करने का प्रयास किया है। इसका कारण भी दहेज प्रताड़ना बताया जा रहा है। साथ ही महिला का कहना है कि दहेज के लिए उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया और पुलिस भी उसकी नहीं सुन रही है। इस कारण वह आत्महत्या कर लेना चाहती है। 

किसी ने नहीं सुनी तो अपनाया ये रास्ता 

जानकारी के मुताबिक मामला जिले में स्थित एसपी ऑफिस का है। जिसमें एक महिला ने आत्मदाह किए जाने का प्रयास किया है। महिला द्वारा अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया गया था। जिसे अन्य लोगों द्वारा छुड़ाया गया है। साथ ही महिला को आत्मदाह किए जाने से रोका गया है। महिला से मामले के बारे में पूछे जाने पर महिला ने अपने ससुराल पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसकी सास द्वारा महिला से दहेज की मांग की जा रही है। साथ ही इस बात का विरोध किए जाने पर उसके पति द्वारा उसे घर से निकाल भी दिया गया है। इसके बाद महिला इस बात की शिकायत करने पुलिस के पास भी पहुंची थी, लेकिन किसी ने भी महिला की नहीं सुनी, न ही किसी ने उसकी शिकायत दर्ज की है। इसके बाद महिला ने एसपी ऑफिस में आत्मदाह किए जाने का फैसला लिया और एसपी ऑफिस आकर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह किए जाने का प्रयास किया है। महिला का ये भी कहना है कि जब तक महिला मर न जाए पुलिस कार्रवाई नहीं करती, ये कहते हुए महिला ने इसी प्रकार के एक और केस का जिक्र भी किया था। 
 


संबंधित समाचार