होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पति की नौकरी के नाम पर पत्नी से दुष्कर्म : भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ तीन अन्य लोगों पर आरोप, पीड़िता ने कार्रवाई नहीं होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी 

पति की नौकरी के नाम पर पत्नी से दुष्कर्म : भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ तीन अन्य लोगों पर आरोप, पीड़िता ने कार्रवाई नहीं होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी 

देवराज दीपक // सारंगढ़ - सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में शर्मसार करने वाली मामला सामने आई है जहां एक महिला ने भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जलान सहित तीन अन्य लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाई है, ये ताज़ा मामला जो है सरसिवा धान खरीदी केंद्र मे डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से बारी-बारी दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है अब महिला एसपी और कलेक्टर से सैकड़ो महिला के साथ जाकर न्याय कि गुहार लगाई है. 

बहरहाल पीड़ित महिला के पति सरसिंवा धान खरीदी केंद्र में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। जिसे किसी कारण वस हटा दिया गया था। पति को पद से हटाए जाने के बाद पीड़ित महिला भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जलान सहित तीन अन्य लोगों के पास मदद मांगने पहुंची जहां चारो ने मदद करने के नाम महिला को बहला फुसला कर उसका दुष्कर्म किया। 

घटना के बाद महिला न्याय के लिए लगातार पुलिस अधीक्षक सहित जिला कलेक्टोरेट के चक्कर  काटने को मजबूर हैं, पीड़ित महिला को न्याय नहीं मिलने पर  तंग आकर सैकड़ों महिलाओं के साथ जिला कलेक्ट्रेट सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। और न्याय की गुहार लगाई है, अब दुष्कर्मियों पर कार्यवाही नहीं होने पर पीड़ित महिला ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आत्मदाह करने  की चेतावनी दी है।
 


संबंधित समाचार