होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, एक ही दिन में उठी दोनों की अर्थी

MP News : पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, एक ही दिन में उठी दोनों की अर्थी

दमोह। पति-पत्नी का रिश्ता आदिकाल से ही खास माना जाता रहा है। इस रिश्ते के कारण एक समय में सती प्रथा भी चलाई गई थी। जिसमें पति की मौत पर पत्नी को आग के हवाले कर दिया जाता था। हालांकि कुछ महिलाएं अपने पति की मौत से आहत होने के कारण भी मौत को गले लगा लेती थी। ऐसा ही एक पति-पत्नी का किस्सा आज दमोह जिले से सामने आया है। एक व्यक्ति की एक्सीडेंट में मौत होने पर पत्नी ने भी अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। फिलहाल इसका कारण पति की मौत का सदमा न सह पाना बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस इसके पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

नहीं सह पाई सदमा 

जानकारी के मुताबिक मामला दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र का है। जिसमें एक पत्नी ने अपने पति की मौत के कारण खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला के पति को पटेरा थाना क्षेत्र के हिंडोरिया मार्ग पर बेला गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घटना में पति की मौत हो गई। इस बात की जानकारी जब मृतक की पत्नी को लगी तो उससे ये सदमा सहा नहीं गया और उसने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले में मृतक का नाम महेंद्र पटेल और इसकी पत्नी का नाम देवी बाई बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए भिजवा दिया है। हालांकि इस मामले में प्रतीत हो रहा है कि महिला की मौत का कारण उसके पति की मौत का सदमा न सह पाना है, लेकिन पुलिस इस केस में हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है कि ये मौत हकीकत में इसी कारण से हुई है या इसके पीछे कोई और कारण है। 
 


संबंधित समाचार