होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Valentine Day को आखिर क्यों कहा जाता है प्यार का दिन ,जानें इसके खास दिनों के बारे में

Valentine Day को आखिर क्यों कहा जाता है प्यार का दिन ,जानें इसके खास दिनों के बारे में


दिल्ली। फरवरी का महीना लव बर्ड्स के लिए बेहद खास होता है। इसे प्यार का महीना भी कहा जाता है। प्यार के दीवानों के लिए ये किसी त्यौहार से कम नहीं। लवर्स पूरे एक सप्ताह तक वैलेंटाइन का फेस्टिवल मनाते है।  7 फरवरी से लेकर 14  फरवरी तक अलग अलग दिन को अलग अलग तरीके से लोग सेलिब्रेट करते है। इस दौरान गुलाब , टेड्डी ,गिफ्ट्स  लोग अपने पार्टनर या फ्रेंड्स को देते है।  इसके साथ ही प्रेमी- प्रेमिका अपने पसंदीदा पर्सन को अपने प्यार का इजहार भी करते  है। आइये जानते है वैलेंटाइन के खास दिनों को  

 7 फरवरी रोज डे

7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। वैलेंटाइन सप्ताह के पहले दिन यानी 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। इस दिन आप अपने पार्टनर, दोस्त या किसी खास को गुलाब का फूल देकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं। गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है। गुलाब के रंग अलग अलग भवनाओ को जाहिर करते है। आप अपने दिल में छुपे इश्क़ का इजहार करने के गुलाब का इस्तेमाल कर सकते है। लाल रंग का गुलाब मोहब्बत को जाहिर करने के लिए किया जाता है। गुलाबी गुलाब दोस्ती को गहरा करने के लिए , पीला दोस्ती करने के लिए और सफ़ेद रंग का गुलाब माफ़ी मांगने के लिए दिया जाता है। 

 8  फरवरी प्रपोज़ डे 

कपल्स के लिए प्रपोज डे बेहद ही खास होता है। साथ ही वो लोग जो किसी से प्यार करते हैं लेकिन अपने दिल की बात कहने के लिए किसी खास दिन का इंतजार करते हैं। उनके लिए प्रपोस डे बेस्ट डे है। रोज डे के बाद ,लोग अपने प्यार के प्रति प्यार और इजहार व्यक्त करने के लिए वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज़ डे मनाते है। प्रपोज़ डे ना केवल कमिटमेंट को दर्शाती है बल्कि एक खूबसूरत अध्याय कि शुरुआत का भी प्रतीक है। 

 9 फरवरी चॉक्लेट डे 

रिश्ते में प्यार मिठास की तरह हमेशा घुला रहे, इसके लिए वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चाॅकलेट डे मनाते हैं। इस दिन कपल एक दूसरे को चॉकलेट देकर रिश्ते में मिठास लाने की कोशिश करते हैं। यह दिन भी लव बर्ड्स के लिए बहुत खास होता है। 

 10  फरवरी टेडी डे 

रोज , प्रपोज़ , चॉक्लेट डे के बाद आता है टेड्डी डे। इस दिन प्यार के दीवाने अपने इश्क़ को मासूमियत से बया करने के लिए पार्टनर को टेड्डी गिफ्ट करते है।  

 11  फरवरी प्रॉमिस डे 

वेलेंटाइन डे का पांचवा दिन बेहद खास होता है क्योकि इस दिन प्रॉमिस डे मनाया जाता है।  लव बर्ड्स एक दूसरे से कई सारे वादे करते है। जन्मो तक साथ निभाने के कश्मे खाते  है। प्रत्येक वादा बताता है कि आप अपनी लाइफ में इंपोर्टेंट दूसरे शख्स के लिए कितना केयरिंग हैं और उसे कितना प्यार करते हैं। 

12  फरवरी हग डे 

फरवरी कहो या प्यार का महीना इसमें कोई अंतर नहीं होगा।  वैलेंटाइन वीक के दौरान एक स्पेशल दिन आता है हग डे।  

 13  फरवरी किश डे 

 13 फरवरी को हर प्रेमी जोड़े किस डे सेलिब्रेट करते हैं।  कहा जाता है कि इस दिन एक-दूसरे को प्यार से किस करने से प्यार और भी ज्यादा गहरा हो जाता है।  आपसी प्यार, सम्मान बढ़ाने का काम करता है एक प्यार भरा किश । 

 14  फरवरी वैलेंटाइन डे

वैलेंटाइन डे प्यार के सप्ताह का आखिरी दिन होता है। यह लव बर्ड्स के लिए सबसे ज्यादा स्पेशल दिन होता है।  आज ही आशिक़ों की परीक्षा का आखिरी दिन होता है। इसका परिणाम भी आज ही जानने को मिलता है कि वह पास है या फेल। प्रेमी प्रेमिका इस दिन एक दूसरे जे लिए कई सरे सरप्राइज भी प्लान करते है।  14  फरवरी को लव बर्ड्स अपने खास पलों में शामिल करके रखते है। 


संबंधित समाचार