होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Cow Set Road : गाय बीच रोड़ पर ही क्यों बैठती है, जानिए इसका राज

Cow Set Road : गाय बीच रोड़ पर ही क्यों बैठती है, जानिए इसका राज

Cow Set Road : अक्सर आपने आवारा जानवरों को सड़कों पर बैठा जरूर देखा होगा। खास तौर पर शहर के चौक चौराहों, हाईवे रोड़ों पर सबसे ज्यादा जानवर बैठे मिल जाएगे। बीच सड़कों पर जानवरों के बैठने से आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की खबरे भी आती रही है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर जानवर बीच सड़क पर ही क्यों बैठते है। खास तौर पर गाय बीच सड़क पर ही क्यों बैठती है। 

आपने कभी गौर किया होगा की जब भी गाय मालिक गाय को छोड़ता है तो वह बीच सड़क पर जाकर बैठ जाती है, लेकिन गाय बीच सड़क पर ही क्यों बैठती है, इसके पीछे का कारण क्या है? कई बार तो देखा जाता है कि गायें झुंड़ बनाकर बीच रोड़ पर बैठ जाती है, लेकिन बीच सड़क पर ही क्यों, इसका जबाव शायद ही कुछ लोगों को पता है। आइए बताते है इसके पीछे का राज...

इसलिए सड़क पर बैठती हैं गाय

जानवरों के डॉक्टरों के अनुसार जानवरों खासतौर पर गायों को मक्खियों और कीडें मकोड़ों से सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इन्हें भगाने के लिए गाय अपनी पूंछ का इस्तेमाल करती है। इन सब परेशानियों से बचने के लिए गाय बीच सड़क या फिर डिवाइड पर जाकर बैठ जाती है, ताकी उन्हें अपनी पूंछ नहीं हिलानी पड़े। क्योंकि बीच सड़क पर बैठने से सड़क से गुजरने वाली तेज रफ्तार वाले वाहनों की हवा से मक्खियां और कीड़े जानवरों तक नहीं पहुंच पाते है। 

वहीं बरसात के मौसम में गाय ज्यादातर सड़कों पर ही बैठती है। क्योंकि बरसात के मौस में सड़के साफ होती है, जबकि अन्य जगाहों पर बरसात के पानी की गंदगी और कीचड़ के चलते मक्खियां और कीड़े मंडराते है। इसलिए गाय इन सब से बचने के लिए बीच सड़क का सहारा लेती है। हालांकि बीच सड़क पर गायों को जान का खतरा बना रहता है। 


संबंधित समाचार