होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष : नड्डा बने केंन्द्रीय मंत्री, अब कौन बनेगा राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष?

राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष : नड्डा बने केंन्द्रीय मंत्री, अब कौन बनेगा राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष?

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन : देश में हुए लोकसभा चुनावों में प्रंचड़ बहुमत लाकर एनडीए ने अपनी सरकार बना ली। बीते रविवार को नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, तो वही पिछली सरकार में रहे कई मंत्रियों को फिर से मंत्री बनाया गया। देश की नई मोदी सरकार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी मंत्री बनाया गया है।

जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। जेपी नड्डा के केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है। जेपी नड्डा का इसी साल जनवरी में अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया था, लेकिन बीजेपी ने लोकसभा चुनावों को देखते हुए उन्हें 6 महीने का एक्सटेंसन दे दिया था, लेकिन अब जेपी नड्डा मोदी सरकार में शामिल हो गए है, इसलिए पार्टी को अब अपना नया अध्यक्ष चुनना होगा। 

मोदी सरकार के गठन से पहले माना जा रहा था कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, धमेंन्द्र प्रधान, भपेन्द्र यादव को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन इन सभी नेताओं को मोदी सरकार में केंन्द्रीय मंत्री बना दिया गया। अब कौन होगा पार्टी का अध्यक्ष? कौन संभालेगा भाजपा की बागडोर? इसको लेकर चर्चा तेज होने लगी है।

तावड़े या बंसल बनेंगे अध्यक्ष?

मोदी सरकार के गठन के बाद अब बीजेपी को नए अध्यक्ष चेहरे की खोज एक चुनौती बन गई है। राजनीतिक गलियारों में दोनों नामों की चर्चा तेजी से की जा रही है। पहला तो विनोद तावड़े की, विनोद तावड़े भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव है। तावड़े महाराष्ट्र से आते है। वे महाराष्ट्र सरकार में राज्य मंत्री रहे है। तावड़े को मोदी और शाह का करीबी माना जाता है। लोकसभा चुनावों के दौरान उन्होंने कई जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया। 

चर्चा में अनुराग ठाकुर?

तो वही सुनील बंसल का नाम भी चर्चा में बना हुआ है। सुनील बंसल भी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव है। बंसल यूपी के प्रभारी थे। इसके अलाव सुनील बंसल ने कई राज्यों का प्रभार संभाला। इसके अलावा देशभर के कॉल सेंटरों की जिम्मेदारी भी संभाली और पार्टी का फिडबैक लिया। चर्चा इस बात की भी है कि मोदी सरकार में रहे सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को मंत्री नहीं बनाया गया है। इस लिहाज से बीजेपी पार्टी की कमान अनुराग ठाकुर के सौंप सकती है। 

संगठन में होगा फेरबदल?

पार्टी अध्यक्ष के अलावा संगठन में भी बदलाव कर सकती है। बीजेपी देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन में बदलाव और ऐसे चेहरे की तलाश में है जो संगठन को बखूबी समझता हो। इसके अलावा यूपी में पार्टी का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। ऐसे में नए अध्यक्ष की नियुक्ति में संघ की रजामंदी जरूरी मानी जा रही है। 


संबंधित समाचार