होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CM Mohan Yadav : ' राहुल जी की बात पर भरोसा कौन करता है ?'- सीएम मोहन यादव 

CM Mohan Yadav : ' राहुल जी की बात पर भरोसा कौन करता है ?'- सीएम मोहन यादव 

जबलपुर। जब से लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है तब से  सभी राजनीतिक पार्टिया बहुमत हासिल करने के लिए जी जान से लगी हुई है।रोजाना तावड़तोड़ जनसभाएं कर रही है। साथ ही पक्ष-विपक्ष आए दिन एक दूसरे पर तरह तरह के बयान बाजी करते नजर आते रहते है। साथ कई गंभीर आरोप भी लगाते रहते है। सीएम मोहन यादव ने हाल ही में राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। 

सीएम मोहन ने किया तीखा कटाक्ष 

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री बुधवार को जबलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राहुल गांधी के देश के आग लगने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी की बात पर भरोसा कौन करता है। राहुल जो बोलते हैं उनकी बातों में न तो कोई तथ्य होता है और न ही गंभीरता होती है। उनकी पार्टी ही उनको गंभीरता से नहीं लेती है।

सीएम ने आगे कहा कि जैसे-जैसे चुनावी पारा चढ़ रहा है कांग्रेस पिछड़ रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने न तो चुनाव को गंभीरता से लिया ना पार्टी को। अभी भी वक्त है समय रहते राहुल गांधी सुधर जाएं। आपको बता दें कि 31 मार्च को विपक्ष की रैली के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और पीएम मोदी पर आगामी लोकसभा चुनाव में हेरफेर करने का आरोप लगाया था। 


 


संबंधित समाचार