होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पति ने खाया जहर तो सदमें में पत्नी ने फांसी पर लटक कर दे दी अपनी जान, जानिए क्या रहा कारण ?

पति ने खाया जहर तो सदमें में पत्नी ने फांसी पर लटक कर दे दी अपनी जान, जानिए क्या रहा कारण ?

रिपोर्टर - संजय यादव , कवर्धा। कबीरधाम जिले के ग्राम साल्हेवारा में अज्ञात कारण के चलते पति ने जहर खाकर दी जान तो पत्नी ने फांसी के फंदे में लटक कर अपनी जान दे दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी अनुसार चिल्फ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत साल्हेवारा गांव में पति ने ज़हर का सेवन कर जान दे दी। जहर सेवन किए 28 वर्षीय बिसाहू सिंह को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

 

घटना का पता लगते ही उसकी पत्नी पत्नी बैसाखीन बाई उम्र (26) वर्ष ने भी अपनी जीवनलीला खत्म करने की ठानी और रस्सी के फंदे बनाकर घर में झूल गई जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया।घटना पर चिल्फी थाना पुलिस जांच में जुट गई और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है।


संबंधित समाचार