रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के आमादरहा मांड नदी में दो दिन पहले मछली पकड़ने गया एक मछुआरा नदी में डूब गया। जानकारी अनुसार मछली पकड़ने के लिए जब वह नदी में जाल फेंक रहा था उसी जाल में फंसने की वजह से वह पानी में डूब गया। जाल में बुरी तरह फंसने की वजह से अपने आप को छुड़ा नहीं पाया और डूब गया।
SDRF ने की तलाश
घटना की जानकारी धरमजयगढ़ पुलिस को हुई जिसके बाद SDRF की टीम द्वारा नदी में दो दिन से तलाश की जा रही थी। आज दूसरे दिवस SDRF की टीम को सफलता मिली और मृतक संजय यादव के शव को नदी से बाहर निकाला गया। घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर मृतक की लाश मिली है। पुलिस द्वारा मार्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।